छत्तीसगढ़ / कबीरधाम

**जल संरक्षण से ही बेहतर होगी सिंचाई व्यवस्था, दुल्लापुर में ग्रामीणों से हुआ जनसंवाद**

जल संरक्षण से ही बेहतर होगी सिंचाई व्यवस्था, दुल्लापुर में ग्रामीणों से हुआ जनसंवाद**

अपर आगर व्यपवर्तन योजना की नहरों के रख-रखाव और अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने पर हुई चर्चा

पंडरिया -सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की कड़ी में जल संसाधन विभाग द्वारा ‘जल जन सेवा संकल्प’ के अंतर्गत विकासखंड पंडरिया के ग्राम दुल्लापुर में जल संरक्षण एवं जल के समुचित उपयोग को लेकर जनसंवाद और निरीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अपर आगर व्यपवर्तन योजना की नहरों के बेहतर रख-रखाव तथा सिंचाई का पानी अंतिम छोर तक पहुंचाने के विषय पर ग्रामीणों से चर्चा की गई।

जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने किसानों एवं ग्रामीणों को सिंचाई कमांड क्षेत्र में जल के समुचित उपयोग, नहरों की सुरक्षा और रख-रखाव के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने ग्रामीणों से नहर में मिट्टी डालकर पानी रोकने तथा नहर बैंक को क्षतिग्रस्त नहीं करने की अपील की। उन्होंने बताया कि नहरों का सुरक्षित एवं व्यवस्थित रख-रखाव होने से पानी का प्रवाह सुचारू रहता है और सिंचाई के लिए अंतिम छोर तक पर्याप्त पानी पहुंचाने में मदद मिलती है।

जनसंवाद के दौरान जल संरक्षण और जल उपयोग में जनभागीदारी के महत्व पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने कहा कि किसानों एवं ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास से जल का बेहतर प्रबंधन किया जा सकता है और सिंचाई व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। इस दौरान ग्रामीणों ने अधिकारियों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना तथा जल संरक्षण, नहरों के रख-रखाव और सिंचाई व्यवस्था से संबंधित अपने सुझाव भी साझा किए।

कार्यक्रम में जल संसाधन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी के.के. शर्मा, उप अभियंता योगेश्वर सिन्हा एवं रामावतार साहू उपस्थित रहे।वहीं जनपद सदस्य श्रीमती अंजनी साहू, हीरालाल चेलसे, सरपंच गोविंद यादव,पंचगण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।।           ग्रामीणों ने कार्यक्रम में उत्साह पूर्वक सहभागिता निभाते हुवे जल संरक्षण नहरों की सुरक्षा एवम सिचाई व्यवस्था को बेहतर बनाने में हरसंभव सहयोग भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

Leave Your Comment

Click to reload image