छत्तीसगढ़ / सक्ति

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी : सौर सुजला योजना से किसान भगत सिंह कंवर को मिली सिंचाई की सुविधा, खेती की लागत में हो रही बचत

 सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आमजन की सेवा की कहानी सामने आ रही हैं। क्रेडा विभाग अंतर्गत संचालित सौर सुजला योजना के अंतर्गत किसानों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सोलर पंप की सुविधा प्रदान की जा रही है। योजना का उद्देश्य किसानों को सिंचाई के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना तथा बिजली एवं डीजल पर होने वाले खर्च को कम करना है। सोलर पंप सूर्य की रोशनी से संचालित होता है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की समस्या होने पर भी सिंचाई की सुविधा उपलब्ध रहती है। योजना के अंतर्गत वर्ष 2025-26 में विकासखंड सक्ती अंतर्गत ग्राम रेडा निवासी किसान श्री भगत सिंह कंवर, पिता श्री चन्दन सिंह कंवर को सोलर पंप की सुविधा प्राप्त हुई है। इसके लिए उन्हें विभागीय अनुदान राशि 2,48,925 रुपये का लाभ मिला है। सोलर पंप लगने से किसान अपने खेतों की सिंचाई कर रहे हैं। सोलर पंप से सिंचाई के लिए डीजल एवं बिजली की आवश्यकता नहीं होती, जिससे किसान के हर महीने का खर्च बच रहा है। यह सोलर पंप दिनभर बिना रुकावट के चलता है और सूर्य की रोशनी से संचालित होने के कारण किसी प्रकार का प्रदूषण या शोर भी नहीं होता। इससे किसान की खेती में सुविधा होने के साथ-साथ आय में भी वृद्धि हो रही है। हितग्राही श्री भगत सिंह कंवर ने बताया कि सोलर पंप लगाने से खेतों में सिंचाई की सुविधा आसान हो गई है। इसे चलाने के लिए डीजल एवं बिजली की आवश्यकता नहीं होती, जिससे हर महीने का खर्च बचता है। सोलर पंप से वे अपने लगभग 4.85 हेक्टेयर  खेत की सिंचाई कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सोलर पंप से सिंचाई की सुविधा मिलने से खेती में सहूलियत हुई है और उनकी आय में भी वृद्धि हो रही है। उन्होंने इस लाभ के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave Your Comment

Click to reload image