छत्तीसगढ़ / सक्ति

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी : मोटराईज्ड ट्रायसायकल से अस्थि बाधित दिव्यांग कमलेश की राह हुई आसान

 सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आमजन की सेवा की कहानियां सामने आ रही हैं। छत्तीसगढ़ शासन, समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों के आवागमन एवं दैनिक जीवन को सुगम बनाने के उद्देश्य से निःशुल्क सहायक उपकरण प्रदाय योजना संचालित की जा रही है। योजना के अंतर्गत पात्र दिव्यांगजनों को आवश्यकतानुसार सहायक उपकरण निःशुल्क प्रदान किए जाते हैं, ताकि वे आत्मनिर्भर होकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें। विकासखंड डभरा के ग्राम छुहीपाली के निवासी श्री कमलेश उम्र 43 वर्ष हैं। वे 85 प्रतिशत अस्थि बाधित दिव्यांग हैं। दिव्यांगता के कारण उन्हें आने-जाने सहित दैनिक जीवन में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। निःशुल्क सहायक उपकरण प्रदाय योजना के अंतर्गत जिला कार्यालय समाज कल्याण, सक्ती द्वारा श्री कमलेश को मोटराईज्ड ट्रायसायकल प्रदान की गई। मोटराईज्ड ट्रायसायकल मिलने से उनका आवागमन आसान हुआ है और रोजमर्रा के कार्यों में सुविधा मिली है। इससे उनमें स्व-रोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने और समाज की मुख्यधारा से जुड़कर जीवन यापन करने का नया विश्वास जागा है। श्री कमलेश कहते हैं कि मोटराईज्ड ट्रायसायकल मिलने से मेरी आने-जाने की परेशानी काफी कम हो गई है। अब मैं आसानी से अपने जरूरी काम कर सकूंगा। शासन से मिले इस सहायक उपकरण ने मुझे स्व-रोजगार कर आत्मनिर्भर बनने और समाज की मुख्यधारा से जुड़कर जीवन जीने का नया हौसला दिया है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को आभार व्यक्त किया।

Leave Your Comment

Click to reload image