छत्तीसगढ़ / कोरबा

पीएम किसान सम्मान निधि से खेती-किसानी को मिला संबल

 कोरबा । कोरबा जिले के पाली विकासखंड के ग्राम कोठीखर्रा निवासी किसान अमरसाय सिदार के छह सदस्यीय परिवार की आजीविका खेती पर निर्भर है। खेती-किसानी में बीज, खाद और अन्य आवश्यकताओं के लिए समय पर धन की जरूरत पड़ती है। सीमित संसाधनों के कारण कृषि कार्यों के साथ परिवार की जरूरतें पूरी करना उनके लिए चुनौतीपूर्ण था।

कृषि विभाग के माध्यम से उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की जानकारी मिली। योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को कृषि जरूरतों में सहायता के लिए आर्थिक राशि दी जाती है। अमरसाय सिदार को अब तक 21 किश्तों में कुल 42 हजार रुपये प्राप्त हुए हैं।

 

इस सहायता से उन्हें खेती से जुड़े जरूरी खर्चों में मदद मिली और कृषि कार्यों के लिए आर्थिक सहारा मिला। नियमित किश्तों से खेती-किसानी की जरूरतें पूरी करने में सुविधा हुई तथा परिवार की आर्थिक स्थिति को भी संबल मिला। अमरसाय सिदार के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना खेती में सहयोग देने वाली महत्वपूर्ण पहल साबित हुई है।

Leave Your Comment

Click to reload image