छत्तीसगढ़ / मोहला मानपुर चौकी

सेवा संकल्प से स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ती ममता गोस्वामी

 मोहला । मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के अंबागढ़ चौकी विकासखंड अंतर्गत ग्राम ठेठवार लांझिया की ममता गोस्वामी पशु सखी के रूप में कार्य कर रही हैं। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित 15 दिवसीय निःशुल्क आवासीय एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण से उन्हें पशु स्वास्थ्य, पोषण, रोग पहचान, प्राथमिक उपचार, कृमिनाशक दवा एवं टीकाकरण संबंधी तकनीकी जानकारी प्राप्त हुई। प्रशिक्षण से पहले वे पशुपालकों को पशुओं की सामान्य देखभाल एवं टीकाकरण की जानकारी देती थीं, लेकिन प्रशिक्षण के बाद उनके ज्ञान, कौशल एवं आत्मविश्वास में वृद्धि हुई।

प्रशिक्षण उपरांत संस्थान द्वारा उन्हें उपचार किट उपलब्ध कराई गई, जिसके माध्यम से वे आसपास के पशुपालकों को प्राथमिक उपचार, डी-वॉर्मिंग एवं पशु पोषण संबंधी सेवाएं प्रदान कर आय अर्जित कर रही हैं। पशुपालन विभाग एवं लाइवस्टॉक अभियानों में टीकाकरण और टैगिंग जैसी गतिविधियों में सहयोग कर उन्हें नियमानुसार प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने का अवसर भी मिल रहा है। आज ग्रामीण उन्हें सम्मानपूर्वक “पशु मित्र” एवं “डॉक्टर दीदी” के रूप में पहचानते हैं। ममता गोस्वामी इसके लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

Leave Your Comment

Click to reload image