छत्तीसगढ़ / कोरिया

’सामुदायिक वन संसाधन प्रबंधन योजना के लिए अनुभवी एनजीओ से आवेदन आमंत्रित’

 ’कोरिया  अक्टूबर 2026

वन अधिकार अधिनियम, 2006 के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत सामुदायिक वन संसाधन (सीएफआरआर) के संरक्षण, संवर्धन, पुनर्जनन एवं प्रबंधन योजना के विकास के लिए कार्य किया जाना है। इसके अंतर्गत कोरिया जिले के चयनित ग्रामों में विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु अनुभवी एवं पंजीकृत गैर-सरकारी संस्थाओं (एनजीओ) से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक एवं पात्र संस्थाएं विज्ञप्ति जारी होने की तिथि से 10 दिवस के भीतर निर्धारित शर्तों एवं नियमों के अधीन अपना आवेदन सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, कोरिया के कार्यालय में प्रस्तुत कर सकती हैं। आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं नियम-शर्तें संबंधित कार्यालय से प्राप्त की जा सकती हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image