छत्तीसगढ़ / मुंगेली

वोट चोरी के विरोध में कांग्रेस ने मनाया काला दिवस लोरमी व डिंडौरी में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का लिया संकल्प

लोरमी - ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लोरमी के अध्यक्ष लल्ला सिंह ठाकुर के नेतृत्व में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर कांग्रेस कार्यालय के सामने वोट चोरी एवं मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर काला दिवस मनाया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जनपद उपाध्यक्ष खुशबू आदित्य वैष्णव ने कहा कि देश में चुनाव प्रक्रिया को लेकर सवाल उठ रहे हैं और कांग्रेस द्वारा पहले की तरह पेपर बैलेट से चुनाव कराने की मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि काला दिवस केवल विरोध का कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का संकल्प है। पूर्व जनपद अध्यक्ष पवन कुमार अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संघर्ष करने की अपील की। ब्लॉक अध्यक्ष लल्ला सिंह ठाकुर ने 16 अक्टूबर को प्रस्तावित मोटरसाइकिल रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। मंडल अध्यक्ष नितेश पाठक ने कार्यक्रम का संचालन किया। जनपद सभापति विद्यानंद चंद्राकर ने आगामी कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं की अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की। सभा को बिंदु यादव ने भी संबोधित किया, जबकि आभार प्रदर्शन प्रदीप दुबे ने किया। कार्यक्रम में रामावतार ध्रुव, गणेश शुक्ला, परमेश्वर गुप्ता, आदित्य वैष्णव, सलीम खान, पार्षद शशांक वैष्णव, धनंजय दुबे, मुकेश जायसवाल, दीना मुरली कश्यप, रेशम लाल जांगड़े, स्वारथ लाल धृतलहरे, पवन खांडेकर, प्रकाश टोंडे, प्रकाश साहू, सुनील बंजारा, बलिराम यादव, टेकुराम साहू, मनोज शर्मा, संतोष साहू, सहोरन, विष्णु ध्रुव, बबलू मानिकपुरी, राजेश जायसवाल, शिवकुमार कुलमित्र, दुलार सिंह, डेरहा प्रसाद, राम प्रसाद, बालक दास, उमेश जांगड़े सहित बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



ब्लाक कांग्रेस डिंडोरी के द्वारा कला दिवस मनाया गया 

ब्लाक कांग्रेस कमेटी डिंडोरी द्वारा ब्लाक अध्यक्ष राम स्वरूप श्याम के नेतृत्व में एवं ब्लाक के संगठन प्रभारी अरुण कुलमित्र के उपस्थिति में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एक दिवसीय काला दिवस एवं सीईसी के प्रमुख ज्ञानेश कुमार के विरोध प्रदर्शन किया गया जिसमें प्रमुख रुप से उपस्थित संजीव शर्मा, दूरजन जायसवाल,  राकेश रजक, रेशम घृतलहरे, धनुष सेन, संतोष राज, जाकिर हुसैन, राजेश मरावी, छोटे लाल बांधेकर, नीलू जायसवाल, संग्राम भास्कर, जितेंद्र साकेत, भारत धुर्वे, उमेद पटेल, दफे खान, दुष्यन्त लोनिया, परण लोनिया, अश्वनी लोनिया, मदन लाल सेन, मनोज कोलम, मंटू खांडे, मिलाऊं श्याम, रतन धुर्वे, किशन मरावी, कालेश्वर राजपूत, तोषण कश्यप, राज कश्यप, कामता सोनवानी, पूना राम साहू, मगन यादव, रिखी पटेल, महेश पटेल, नामदार खान, कमलेश पटेल इत्यादि बड़े संख्या कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image