*काला दिवस के रूप में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल धरना प्रदर्शन * "घनश्याम साहू के नेतृत्व में सफलता पुर्ण सम्पन्न
कबीरधाम |
2026-10-09 16:51:44
पंडरिया--
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पंडरिया द्वारा भारतीय लोकतंत्र के लिए काला दिवस मनाते हुए चुनाव आयोग के खिलाफ हल्ला बोल धरना प्रदर्शन का आयोजन गांधी चौक पंडरिया में सफलतापूर्वक किया गया।
ज्ञात हो कि विगत दिनों दिल्ली में लोकतंत्र बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी , श्रीमती प्रियंका गांधी एवं INDIA गठबंधन के सांसदों द्वारा निर्वाचन आयोग से जवाबदेही मांगने पर केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज किया गया था। जिसके विरोध में AICC ने 8 अक्टूबर को पूरे देश में काला दिवस घोषित किया था।
इसी तारतम्य में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पंडरिया के अध्यक्ष *घनश्याम साहू* के नेतृत्व में आज शाम 4 बजे गांधी चौक में सैकड़ों कांग्रेसजनों ने एकत्रित होकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और लोकतंत्र व संविधान बचाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम साहू ने कहा कि _"यह लड़ाई किसी व्यक्ति की नहीं, देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई है। भाजपा सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है, जिसे कांग्रेस कार्यकर्ता कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।"_
धरना प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठजन पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राधेलाल भास्कर , पारस बंगानी , निर्मल सलूजा ,गौतम शर्मा , जुगल किशोर पांडे, अनपूर्णा चंद्राकर , आनंद सिंह ठाकुर, शिवकुमार तिवारी , चंद्रभान कोशले ,सारदा सोनवानी, शालिनी लहरे और पूरा टीम, संतोष चंद्रवंशी, अतुल बरगाह, नंदराम चंद्रवंशी, खोवाराम भास्कर,संजू तिवारी राजकुमार अनंत, लक्ष्मीनारायण साहू, शैलेन्द्र गुप्ता, राकेश चंद्राकर, सतीश कोठारी, रामकुमार साहू, रवि चंद्राकर, राजेंद्र यादव, मण्डल अध्यक्ष गण गुरुदत्त शर्मा , शुभाष पूरी गोस्वामी , सुरेश चंद्राकर और आर्या चंद्राकर, शेखर साहू तुकेस्वर साहू, हकीम कुरैशी, दिलीप धुरी, मोहित साहू संजय चंद्राकर, प्रदीप, चंद्राकर, नारायण चंद्राकर, मुकेश साहू,रवि साहू, संजू साहू, लखन मरावी,ललित देवांगन, गिरधारी चंद्राकर, इंद्रपाल डाहिरे, सुखचैन चन्द्रवंशी, नेता प्रतिपक्ष सुनिल ठाकुर, पार्षद और छाया पार्षद गढ़ चंद्रभान टंडन, राजकिरण ठाकुर, लक्षमण राय, विजय मेहता, दिलीप चंद्रवंशी, अखिलेश ठाकुर, श्यामू धुलिया, मुकेश सावरा, विनोद यादव और जीत राम चन्द्रवंशी, राजू यादव, कोमल साहू, वीरेंद्र चंद्राकर, तेजस्वी जायसवाल धनसिंग पात्रे, रामलाल चंद्राकर ,धनीराम साहू गोटी लाल साहू चैतराम साहू, प्रकाश निषाद, गुडानी जायसवाल सभी प्रकोष्ठ, NSUI, युवा कांग्रेस, किसान कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।