छत्तीसगढ़ / सूरजपुर

महतारी वंदन योजना से तबस्सुम निशा को मिला आर्थिक संबल, छोटी-छोटी ख्वाहिशों को पूरा करने की मिली आजादी

 सूरजपुर । कभी अपनी छोटी-छोटी जरूरतों और इच्छाओं को पूरा करने के लिए भी पति पर निर्भर रहने वाली महिलाओं के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक संबल का माध्यम बन रही है। हर महीने मिलने वाली एक हजार रुपए की सहायता राशि महिलाओं को अपनी जरूरतों के लिए स्वयं निर्णय लेने का अवसर दे रही है। ऐसे ही सूरजपुर जिले के जनपद पंचायत भैयाथान अंतर्गत ग्राम पंचायत दतिमा निवासी तबस्सुम निशा, जिनके जीवन में महतारी वंदन योजना ने आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन की नई उम्मीद जगाई है।

 

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा की कहानी में तबस्सुम निशा बताती हैं कि पहले अपनी छोटी-छोटी व्यक्तिगत जरूरतों के लिए भी उन्हें पति पर निर्भर रहना पड़ता था। अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए कई बार परिवार की आर्थिक परिस्थितियों को ध्यान में रखकर निर्णय लेना पड़ता था। लेकिन महतारी वंदन योजना से जुड़ने के बाद अब उन्हें प्रतिमाह एक हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्राप्त हो रही है, जिससे वे अपनी व्यक्तिगत जरूरतों और छोटी-छोटी ख्वाहिशों को स्वयं पूरा कर पा रही हैं।

तबस्सुम निशा के लिए यह एक हजार रुपए की राशि केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और स्वाभिमान का आधार भी बन रही है। अब उन्हें अपनी हर छोटी जरूरत के लिए पति से पैसे मांगने की आवश्यकता नहीं पड़ती। वे अपनी जरूरतों के अनुसार इस राशि का उपयोग कर रही हैं।

तबस्सुम निशा बताती हैं कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना से उन्हें नियमित आर्थिक सहायता मिल रही है। इस सहायता से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

उल्लेखनीय है कि राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के अंतर्गत मिलने वाली नियमित सहायता राशि महिलाओं को व्यक्तिगत आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ आर्थिक निर्णयों में भागीदारी का अवसर भी प्रदान कर रही है।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image