छत्तीसगढ़ / धमतरी

मिशन शक्ति के तहत सेवा प्रदाताओं का कौशल परीक्षा अब 22 अक्टूबर को

 धमतरी, अक्टूबर 2026

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित मिशन शक्ति के तहत जिला महिला सशक्तिकरण केन्द्र (हब) के सुचारू संचालन के लिए 4 पदों पर अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जानी है। जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि इसके लिए कुल 28 अभ्यर्थियों का आगामी 22 अक्टूबर को आजीविका महाविद्यालय धमतरी में सुबह 9 बजे से साक्षात्कार/कौशल परीक्षा आयोजित की गई है। जिसे जिले की वेबसाईटhttps://dhamtari.gov.in/में देखा जा सकता है। गौरतलब है कि पूर्व में यह परीक्षा 14 अक्टूबर को आयोजित होनी थी, जिसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित करते हुए अब 22 अक्टूबर को निर्धारित की गई है।

Leave Your Comment

Click to reload image