छत्तीसगढ़ / गौरेला पेंड्रा मरवाही

कांग्रेस के दोहरे चरित्र के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

सेमरा तिराहा पर धरना देकर महिला सुरक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस नेतृत्व की चुप्पी पर उठाए सवाल

गौरेला-  भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा सेमरा तिराहा, जीपीएम में कांग्रेस के कथित दोहरे चरित्र के विरोध में धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन में जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री राजेश नंदनी आर्मो शामिल हुईं। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव, मरवाही विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची सहित जिले के भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रदर्शन के दौरान जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की 11 छात्राओं द्वारा मणिपुर के कांग्रेस सांसद पर लगाए गए कथित यौन दुर्व्यवहार के गंभीर आरोपों और इस मामले में कांग्रेस नेतृत्व की चुप्पी को लेकर विरोध दर्ज कराया गया। प्रदर्शनकारियों ने महिला सुरक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए जवाबदेही की मांग की।

भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस के ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ नारे का उल्लेख करते हुए कहा कि महिला सुरक्षा और सम्मान के मुद्दे पर सभी राजनीतिक दलों को समान रूप से स्पष्ट रुख अपनाना चाहिए। पार्टी के सांसद पर गंभीर आरोप लगने के मामले में कांग्रेस नेतृत्व की प्रतिक्रिया को लेकर भी सवाल उठाए गए।

कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री गंगोत्री राठौर, सरिता राठौर सहित महिला मोर्चा की अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहीं।

प्रदर्शन के माध्यम से महिला सम्मान, सुरक्षा और ऐसे मामलों में राजनीतिक नेतृत्व की जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई।

 

Leave Your Comment

Click to reload image