छत्तीसगढ़ / दंतेवाड़ा

सीईओ ने ली समय-सीमा बैठक में जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन स्थिति की समीक्षा की

 दंतेवाड़ा । जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एम. भार्गव ने संयुक्त जिला कार्यालय भवन स्थित डंकनी सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए समय-सीमा के लंबित मामलों के त्वरित निराकरण और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान आगामी 15 से 17 अक्टूबर को आयोजित होने वाले विशेष दिव्यांग शिविरों की तैयारियों पर विशेष बल दिया गया।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ भार्गव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर स्थल पर दिव्यांगजनों की जरूरतों और सहूलियत के अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं, ताकि विभागीय समन्वय के जरिए अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू किए गए श्बस्तर ओलंपिकश् के पंजीयन की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की और सभी पात्र प्रतिभागियों का समय पर पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समीक्षा के क्रम में सीईओ ने श्बस्तर मुन्ने योजनाश् सहित विभिन्न विभागीय जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट ली। साथ ही 17 अक्टूबर को आयोजित होने वाली समान नागरिक संहिता संबंधी बैठक की रूपरेखा और प्रारंभिक तैयारियों पर भी अधिकारियों के साथ गहन विचार-विमर्श किया गया।

विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन स्थिति की विस्तृत समीक्षा कर अद्यतन प्रगति लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसके अतिरिक्त प्रशासनिक कार्यों में गति और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पारस पोर्टल पर दर्ज लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर मामलों का प्राथमिकता से निराकरण करने के सख्त निर्देश दिए गए। बैठक में अपर कलेक्टर भरतराम ध्रुव सहित जिले के सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Leave Your Comment

Click to reload image