छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी नागरिकों की समस्याएं एवं मांगें

 गरियाबंद । कलेक्टर  रणबीर शर्मा ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के शहरी, ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की मांग, समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं। उन्होंने प्रत्येक आवेदन का गंभीरतापूर्वक अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को नियमानुसार एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आज की जनदर्शन में कुल 42 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से कुछ प्रकरणों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष आवेदनों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्धारित समय-सीमा के भीतर करने के निर्देश दिए।

जनदर्शन में ग्राम काजनसरा के सेवाराम सिन्हा ने कोकड़ी जलाशय से सिंचाई सुविधा प्रदान करने के लिए आवेदन सौंपा। इसी प्रकार ग्राम गुजरा के रबिराम ने मजदूरी भुगतान के लिए, ग्राम गाड़ाघाट के दुजबाई ने आर्थिक सहायता के लिए, ग्राम बरभाठा के कुंजबिहारी साहू ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि राशि दिलाने के लिए, ग्राम तौरेंगा के ईश्वरी विश्वकर्मा ने राशन कार्ड बहाल करने के लिए, ग्राम नहरगांव के हितेश कुमार पाटसकर ने नक्शा व रकबा सुधार करने के लिए तथा ग्राम चलनापदर के बेलोबाई ने मुआवजा राशि दिलाने के लिए आवेदन सौंपा। इस पर कलेक्टर  शर्मा ने अधिकारियों को बुलाकर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  प्रखर चंद्राकर, अपर कलेक्टर  पंकज डाहिरे, श्रीमती ऋषा ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image