छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

ग्राम देवकट्टा में बने पक्के शेड : पदयात्रियों को कड़ी धूप और बारिश से मिली राहत

 राजनांदगांव । नवरात्र पर्व पर माँ बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ जाने वाले पदयात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम देवकट्टा में जिला खनिज न्यास निधि (डीएमएफ) से 27 लाख 24 हजार रूपए की लागत से पदयात्री मार्ग पर पक्का शेड का निर्माण कराया गया है। 

पक्का शेड निर्माण होने से पदयात्रियों को धूप, वर्षा एवं अन्य प्रतिकूल मौसम से बचाव की सुविधा मिलेगी। इससे श्रद्धालुओं की यात्रा अधिक सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक बनाने में मदद मिल रही है। पदयात्री मार्ग पर पक्का शेड का निर्माण कार्य होने से नवरात्र पर्व के दौरान माँ बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए आने वाले पदयात्रियों एवं श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल रही है। पदयात्री मार्ग पर पक्का शेड का निर्माण होने से श्रद्धालुओं को विश्राम करने तथा मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों से राहत पाने में सहूलियत हो रही है। पक्का शेड निर्माण कार्य से धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों पर जनसुविधाओं के विस्तार को बढ़ावा मिल रहा है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में भी यह कार्य महत्वपूर्ण है।

Leave Your Comment

Click to reload image