छत्तीसगढ़ / मुंगेली

डिप्टी सीएम अरुण साव नगर के दुर्गा पंडाल में पहुंचकर माता की पूजा-अर्चना कर खुशहाली की कामना किए

डिप्टी सीएम अरुण साव नगर के दुर्गा पंडाल में पहुंचकर माता की पूजा-अर्चना कर खुशहाली की कामना किए

लोरमी - उप मुख्यमंत्री ए स्थानीय विधायक अरुण साव ने लोरमी नगर के विभिन्न वार्डों के पंडाल में पहुंचकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। 

नगर के मां जगजननी दुर्गोत्सव समिति थाना ग्राउंड, युवा ब्राह्मण मंडल, संकल्प दुर्गोत्सव  समिति, नवदीप दुर्गोत्सव बाजार पारा, जय दुर्गे वार्ड दुर्गोत्सव समिति गुरुद्वारा, आदर्श दुर्गोत्सव, गायत्री नगर, माँ माहामाया समिति ब्लाक कालोनी,  गांधीडीह, पुटूपारा एवं राम्हेपुर, तुलसाघाट नाकापारा में माता रानी के दिव्य दरबार में मत्था टेका। माता से लोरमी सहित समस्त प्रदेशवासियों के लिए प्रार्थना की। उन्होंने मां दुर्गा से सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान 70 लाख रुपए के विकास कार्यों की घोषणा
राम्हेपुर तुलसाघाट नाका के दुर्गा पंडाल में नगरवासियों की मांग पर मंच निर्माण के लिए 20 लाख रुपए एवं सामुदायिक भवन के लिए 50 लाख रुपए देने की घोषणा है।

Leave Your Comment

Click to reload image