छत्तीसगढ़ / बस्तर

बस्तर संभाग में खरीफ की समीक्षा और रबी की कार्ययोजना पर जगदलपुर में

 26 अक्टूबर को जुटेगा प्रशासनिक अमला

जगदलपुर,अक्टूबर 2026

राज्य शासन के कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा खरीफ 2026 की उपलब्धियों की समीक्षा और आगामी रबी 2026.27 के कार्यक्रम निर्धारण के लिए बस्तर संभाग स्तरीय बैठक आगामी सोमवार 26 अक्टूबर को आयोजित की जा रही है। कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली यह महत्वपूर्ण बैठक जगदलपुर स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित होगी।  

      इस बैठक को सुचारू संचालन के लिए दो अलग.अलग सत्रों में विभाजित किया गया है। पहले सत्र की शुरुआत प्रातः 11 बजे होगीए जो दोपहर 02 बजे तक चलेगी। इस सत्र में कृषिए उद्यानिकीए बीज निगमए बीज प्रमाणीकरण संस्थाए सहकारी बैंक तथा कृषि विश्वविद्यालय से जुड़े प्रमुख विषयों और योजनाओं की प्रगति का सघन मूल्यांकन किया जाएगा। इसके पश्चात अपराह्न 03 बजे से शाम 05 बजे तक चलने वाले दूसरे सत्र में पशु चिकित्सा सेवाएं और मत्स्यपालन विभाग से संबंधित गतिविधियोंए उपलब्धियों और भावी योजनाओं पर गहन विचार-विमर्श होगा। 

  बैठक के संबंध में जारी दिशा.निर्देशों के मुताबिक सभी संबंधित विभागाध्यक्षों और जिला कलेक्टरों द्वारा अपनी प्रस्तुति दी जाएगी। इसके अतिरिक्त जिला कलेक्टरों को विशेष रूप से अपने.अपने जिलों में लागू की गई अनुकरणीय व सफल कार्य को भी अपने प्रेजेंटेशन में शामिल करने कहा गया है।

Leave Your Comment

Click to reload image