छत्तीसगढ़ / बीजापुर

त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026ः बीजापुर जिले की 11 ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियों का प्रारंभिक प्रकाशन 23 अक्टूबर को

 मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन एवं आपत्ति के लिए 30 अक्टूबर को अपरान्ह 3 बजे तक कर सकेंगे आवेदन

बीजापुर 22 अक्टूबर 2026

त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 में सरपंच एवं पंच के निर्वाचन के लिए जिला बीजापुर के ग्राम पंचायत पदमुर, कमकानार, पुसनार, बुरजी, चेरपाल, एडापल्ली, गुन्लापेंटा, तिमेड़, उसकालेड़, गोरला, एवं सण्ड्रापल्ली की निर्वाचक नामावलियो (मतदाता सूचियों) का 23 अक्टूबर 2026 को संबंधित ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत कार्यालय तथा तहसील कार्यालय में प्रारंभिक प्रकाशन किया जाकर निःशुल्क निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगी। कोई भी व्यक्ति जो किसी ग्राम की मतदाता सूची में किसी नाम को सम्मिलित किए जाने या किसी प्रविष्टि को संशोधित करने के लिये दावा करना चाहे या किसी व्यक्ति का नाम सम्मिलित किये जाने के संबंध में आपत्ति करना चाहे, वह इस संबंध में अपना दावा या आपत्ति निर्धारित प्रारूप में 23 अक्टूबर 2026 से 30 अक्टूबर 2026 को अपरान्ह 03.00 बजे तक संबंधित ग्राम पंचायत कार्यालय, जनपद पंचायत कार्यालय या तहसील कार्यालय में प्रस्तुत कर सकता है।
छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन नियम, 1965 के नियम 11 (1) अनुसार दावे तथा आपत्तियां प्रस्तुत करने हेतु यह आवश्यक होगा कि आवेदक का नाम भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रकाशित निर्वाचक नामावली में अवश्य दर्ज हो यदि आवेदक का नाम भारत निर्वाचन आयोग की निर्वाचक नामावली में दर्ज नही है तो प्ररूप क, ख एवं ग में आवेदन प्रस्तुत नही कर सकेगा। यदि आवेदक का नाम विधानसभा की निर्वाचक नामावली में नही है तो यह आवश्यक होगा कि वह अपना नाम नियत समय 11 नवम्बर 2026 तक भारत निर्वाचन आयोग की निर्वाचक नामावली में दर्ज करवा ले तथा प्ररूप क-1 में रजिस्ट्रीकरण/सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर सकेगा। निर्धारित समय के पश्वात् प्रस्तुत किये गये दावें या आपत्ति पर विचार नही किया जायेगा।

Leave Your Comment

Click to reload image