गीदम विकासखंड में शासकीय उचित मूल्य दुकानों का होगा आबंटन
दंतेवाड़ा, 23 अक्टूबर 2026
छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2016 के तहत विकासखंड गीदम अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य दुकानों के आबंटन की प्रक्रिया शुरू की गई है। ग्राम पंचायत झोडि़याबाड़म तथा भटपाल के आश्रित ग्राम गड़दापारा में दुकानों का आबंटन किया जाएगा। इच्छुक स्व-सहायता समूह, ग्राम पंचायत एवं सेवा सहकारी समितियां निर्धारित प्रारूप में आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकती हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 05 नंवबर 2026 को शाम 5 बजे निर्धारित है। निर्धारित अवधि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।