छत्तीसगढ़ / सक्ति

सक्ती जिले में 12.15 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण के लिए 667.47 लाख रुपये की मिली स्वीकृति

 पोता मुख्य मार्ग से मोहतरा बस्ती होते हुए नवागांव, सारसडोल, भठोरा, पिहरिद मेन रोड से सतगढ़ बोरई नदी तक होगा सड़क निर्माण, ग्रामीणों को मिलेगी आवागमन में सुविधा

सक्ती,अक्टूबर 2026

राज्य शासन द्वारा सक्ती जिले में सड़क अधोसंरचना को सुदृढ़ बनाने और ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा पोता मुख्य मार्ग से मोहतरा बस्ती होते हुए नवागांव, सारसडोल, भठोरा, पिहरिद मेन रोड से सतगढ़ बोरई नदी तक सड़क निर्माण कार्य के लिए 667.47 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस कार्य के अंतर्गत लगभग 12.15 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा। सड़क निर्माण होने से संबंधित ग्रामों एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन अधिक सुगम होगा। ग्रामीणों को आवागमन के लिए बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध होने के साथ किसानों को कृषि उपज के परिवहन, विद्यार्थियों को शैक्षणिक संस्थानों तक पहुंचने तथा आम नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाओं सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का लाभ लेने में सहूलियत मिलेगी। बेहतर सड़क संपर्क से ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक एवं सामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
       लोक निर्माण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्वीकृत सड़क निर्माण कार्यों को प्रारंभ करने के लिए आवश्यक तकनीकी स्वीकृति, निविदा प्रक्रिया एवं अन्य विभागीय औपचारिकताएं पूर्ण की जाएंगी। इसके पश्चात नियमानुसार निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। इस सड़क निर्माण से क्षेत्र की संपर्क व्यवस्था मजबूत होगी तथा ग्रामीणों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलने से दैनिक जीवन में सहूलियत होगी।

Leave Your Comment

Click to reload image