छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

दीपावली पर्व पर अग्नि सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

 राजनांदगांव । नगर सेना अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं तथा एसडीआरएफ मुख्यालय छत्तीसगढ़ नवा रायपुर से जिले में आगामी दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए अग्नि सुरक्षा उपायों के संबंध में बरती जाने वाली सावधानी के लिए आवश्यक सलाह जारी की गई है।  

जिला सेनानी एवं अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि पटाखे हमेशा लाइसेंस प्राप्त विक्रेताओं से ही खरीदें की सलाह दी गई है। साथ ही दुर्घटनाओं के जोखिम को कम करने के लिए सुनिश्चित करें कि गुणवत्तापूर्ण एवं अनुमोदित पटाखे ही खरीद रहे हैं। ईमारतों, वाहनों और ज्वलनशील पदार्थों से दूर पार्क, बड़े मैदान जैसे खुले स्थानों में फटाखे जलाए। फटाखे जलाते समय संभावित आपातकालीन स्थिति के लिए पानी की बाल्टी निकट रखें। आग से संबंधित चोटों के जोखिम को कम करने के लिए सूती वस्त्र पहनने को प्राथमिकता दें, क्योंकि सिंथेटिक कपड़े आसानी से आग पकड़ सकते है।

फटाखे जलाते समय बच्चों की निगरानी के लिए हमेशा एक व्यस्क को साथ रखें ताकि यह सुनिश्चित हो सके की वे सुरक्षा उपायों का पालन कर रहे है। फटाखे फोडऩे के बाद इस्तेमाल किये गये फटाखों का पानी की बाल्टी में सुनिश्चित तरीके से निपटान करें ताकि किसी बची हुयी चिंगारी से अग्नि दुर्घटना ना हो। एक बार में एक ही फटाखे जलाए, आग लगने की आशंका को देखते हुए एक साथ कई फटाखे जलाने से बचे। फटाखे में आग लगाने के बाद उससे सुनिश्चित दूरी रखें। फटाखे जलाते समय हमेशा हवा की दिशा को ध्यान में रखें, जिसे की उसकी चिंगारी घरों व व्यक्तियों की ओर नहीं उड़े।

 
 
 
 

घर के अन्दर खिड़कियों के पास या अन्य बंद स्थानों पर कभी फटाखे नहीं जलाए। फटाखे जलाते समय ढीले या लटकने वाले वस्त्र पहनने से बचें, क्योंकि वे आसानी से आग पकड़ सकते है। ज्वलनशील पदार्थ के पास पटाखों का उपयोग नहीं करें, पटाखों को सूखी पत्तियों, गैस सिलेण्डर एवं वाहनों जैसी वस्तुओ से दूर रखें। यदि कोई फटाखे जलाने में विफल रहता है तो उसे पुन: जलाने का प्रयास न करें, अपितु कुछ देर प्रतिक्षा करने के उपरान्त उसका सुनिश्चित रूप से निपटान करें। यह सुनिश्चित करें कि पटाखे ऐसे स्थानों में नहीं जलाये जाये जो आग लगने की स्थिति में आपातकालीन निकास मार्ग को अवरूद्ध कर सकते है। तेल के दिए या मोमबत्ती को जलाते हुए उपेक्षित न छोड़े, विशेष रूप से पर्दे या ज्वलनशील पदार्थों के पास। किसी भी तरह कि चोट लगने या जलने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह ले तथा उचित मार्गदर्शन के बिना घरेलू उपचार न करें।

 
 
 
 

Leave Your Comment

Click to reload image