छत्तीसगढ़ / सूरजपुर

संकट में सहारा बना अपना हेल्प क्यूआर, सड़क दुर्घटना में घायल महिला को मिली त्वरित सहायता

 एक क्यूआर स्कैन से अस्पताल तक पहुंची घायल महिला

सूरजपुर 23 अक्टूबर 2026

जिला प्रशासन की नवाचारी पहल से लोगों को आपातकालीन सेवाएं आसानी से पहुंच रहीं है। जिले के ग्राम अनरोखा में सड़क दुर्घटना में घायल एक बेसहारा महिला को अपना हेल्प क्यूआर के माध्यम से त्वरित आपातकालीन सहायता उपलब्ध कराई गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम अनरोखा में लगभग 57 वर्षीय वृद्ध महिला सोमारी को एक अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गई जिससे उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया। दुर्घटना के तत्काल बाद स्थानीय नागरिकों ने अपना हेल्प क्यू आर स्कैन कर आपातकालीन सहायता प्राप्त की। सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भटगांव पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। प्राथमिक उपचार के पश्चात महिला को 108 एम्बुलेंस की सहायता से जिला चिकित्सालय सूरजपुर पहुंचाकर भर्ती कराया गया।

जिला प्रशासन सूरजपुर के सहयोग एवं समन्वय से संचालित अपना हेल्प क्यू आर की पहल आपातकालीन परिस्थितियों में एक क्यूआर स्कैन जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर सहायता पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन रहा है।

Leave Your Comment

Click to reload image