छत्तीसगढ़ / बेमेतरा

कुमारी देवी चौबे कृषि महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता की लहर, 90 विद्यार्थियों ने लिया लोकतंत्र को सशक्त बनाने का संकल्प

 बेमेतरा । कुमारी देवी चौबे कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, मोहगाँव, साजा में मतदाता पंजीकरण हेतु विशेष शिविर एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के लगभग 90 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति अपनी जागरूकता का परिचय दिया। पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी: पात्र विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से समझाई गई। नए मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए मौके पर ही फॉर्म-6 भरवाया गया। विद्यार्थियों को *ECINET App* के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण तथा ऑफलाइन प्रक्रिया के बारे में भी व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. एल. के. रामटेके ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में ELC नोडल अधिकारी डॉ. गोविंद प्रसाद, मास्टर ट्रेनर ईश्वर साहू, अभिहित अधिकारी कमल नारायण मिश्रा, संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (BLO) छाया शिंदे सहित महाविद्यालय के समस्त अतिथि शिक्षक उपस्थित रहे।

 
 
 
 

 

कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई, जिसमें सभी ने निष्पक्ष, निर्भीक एवं नैतिक मतदान करने और लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

Leave Your Comment

Click to reload image