छत्तीसगढ़ / बेमेतरा

एच.आई.वी. सघन प्रचार-प्रसार अभियान के तहत विकासखण्ड साजा में हुआ जनजागरुकता कार्यक्रम

 बेमेतरा । राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO) एवं छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति के निर्देशानुसार दिनांक 12 अगस्त 2026 से अक्टूबर 2026 तक चलाए जा रहे इंटेंसिफाइड आई.ई.सी. कैंपेन (Intensified IEC Campaign) के अंतर्गत आज विकासखण्ड साजा में सघन जनजागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शरद कोहाड़े , नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रप्रकाश के मार्गदर्शन एवं खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए. के. वर्मा के नेतृत्व में सीएचसी साजा आईसीटीसी द्वारा इंदिरा गांधी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, साजा में कार्यक्रम आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में परामर्शदाता अभिषेक राजपूत द्वारा विद्यार्थियों को एचआईवी/एड्स के फैलने के कारण, लक्षण तथा बचाव एवं रोकथाम और एस.टी.आई./आर.टी.आई. के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही आईसीटीसी एमएलटी अरुण कुमार यादव द्वारा 1097 टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर एवं एचआईवी/एड्स अधिनियम 2017  के प्रावधानों के बारे में अवगत कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान जागरूकता हेतु आई.ई.सी. सामग्री का वितरण किया गया एवं जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें छात्राओं ने "जागरूक समाज, स्वस्थ छत्तीसगढ़" का संदेश दिया। इस जनजागरुकता कार्यक्रम में लगभग 200 विद्यार्थी उपस्थित रहे।


 
 
 
 

Leave Your Comment

Click to reload image