लोकभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों ने सतर्कता जागरूकता के लिए ली शपथ
रायपुर । लोकभवन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अवसर पर अधिकारियों-कर्मचारियों ने ईमानदारी और पारदर्शिता के प्रति शपथ ली। यह सप्ताह 26 अक्टूबर से 1 नवम्बर तक मनाया जा रहा है।
राज्यपाल की उप सचिव निधि साहू ने लोकभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों को ‘‘सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी‘‘ की शपथ दिलाई। सतर्कता जागरूकता सप्ताह का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यो में पारदर्शिता, निष्ठा और भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था को बढ़ावा देना है।