प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु चतुर्थ चयन सूची जारी
बालोद । आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा ’मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना’ के अंतर्गत प्रदेश में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों के सत्र 2026-27 की कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु चतुर्थ काउंसिलिंग के प्राप्त आवेदनों के आधार पर मेरिट क्रमानुसार चयन सूची जारी कर दी गई है। जारी चयन सूची विभागीय वेबसाइट ीजजचेरूध्ध्मासंअलंण्बहण्दपबण्पदध् पर उपलब्ध करा दी गई है।
30 अक्टूबर तक अनिवार्य दस्तावेजों के साथ लेना होगा प्रवेश
आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि चतुर्थ चयन सूची में शामिल छात्र-छात्राओं को आगामी 30 अक्टूबर 2026 तक अपने चयनित प्रयास आवासीय विद्यालय में उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करना अनिवार्य होगा। विद्यार्थियों को प्रवेश के समय आवश्यक अनिवार्य दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे, जिनमें कक्षा 8वीं में प्रथम श्रेणी (न्यूनतम 60 प्रतिशत) उत्तीर्ण की मूल अंकसूची, पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी नक्सल पीड़ित प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र तथा विशेष पिछड़ी जनजाति से संबंधित प्रमाण पत्र शामिल हैं।
स्थानांतरण एवं सिकलसेल प्रमाण पत्र दो दिवस में करना होगा जमा
प्रवेश की पात्रता निर्धारित होने के उपरांत छात्र-छात्राओं को दो दिवस के भीतर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा काउंटर हस्ताक्षरित स्थानांतरण प्रमाण पत्र तथा जिला चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी सिकलसेल जांच प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। विभाग द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि विद्यार्थियों के लिए आवंटित चयनित प्रयास आवासीय विद्यालयों में किसी भी स्थिति में संस्था परिवर्तन मान्य नहीं किया जाएगा।