छत्तीसगढ़ / धमतरी

शहीद वीरनारायण सिंह स्मृति, आदिवासी लोक कला महोत्सव पुरस्कार

 प्रविष्टियां 25 नवम्बर तक

धमतरी, 29 अक्टूबर 2026

शहीद वीरनारायण सिंह स्मृति, आदिवासी लोक कला महोत्सव पुरस्कार के लिए छ.ग. राज्य के आदिवासी लोक कला नर्तक दलों से आगामी 25 नवंबर तक प्रविष्टियां आमंत्रित किए गए हैं। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि आदिवासी लोक कला महोत्सव में सम्मिलित होने के लिए इच्छुक नर्तक दल 25 नवंबर तक आदिवासी विकास विभाग धमतरी में दस्तावेजों के साथ प्रविष्टियां प्रस्तुत कर सकते हैं। 
इसके लिए आदिवासी लोक कला (नर्तक) दाल का पूर्ण परिचय, आदिवासियों में सामाजिक चेतना जागृत करने तथा सामाजिक उत्थान के लिए उनके द्वारा किये गये कार्यों/ प्रयासों की विस्तृत जानकारी, यदि कोई अन्य पुरस्कार प्राप्त किया गया हो तो उसकी जानकारी,  उनके उत्कृष्ट कार्य के विषय में कोई प्रतिवेदन प्रकाशित किया गया हो तो विवरण तथा उसकी एक-एक प्रति,  सामाजिक चेतना जामृत करने / सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में उसके कार्य के संबंध में कोई प्रख्यात व्यक्ति एवं पत्र-पत्रिकाओं द्वारा टिप्पणी की गई हो, तो उसकी सत्यापित प्रति प्रस्तुत करना होगा।  योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास धमतरी से प्राप्त कार सकते है। निर्धारित तिथि एवं समय पश्चात् प्राप्षा प्रविष्टियों पर विचार नहीं किया जायेगा।

Leave Your Comment

Click to reload image