कलेक्टर ने भाई दूज पर 11 नवम्बर को स्थानीय अवकाश किया घोषित
पूर्व में जारी 9 नवम्बर गोवर्धन पूजा के स्थान पर 11 नवम्बर भाई दूज को किया गया स्थानीय अवकाश घोषित
सक्ती, अक्टूबर 2026
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती जयश्री जैन द्वारा कैलेंडर वर्ष 2026 के लिए पूर्व में जारी स्थानीय अवकाश आदेश में आंशिक संशोधन किया गया है। जारी संशोधित आदेशानुसार दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) दिनांक 09 नवम्बर 2026, दिन सोमवार को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने के फलस्वरूप, पूर्व में जारी स्थानीय अवकाश में आंशिक संशोधन करते हुए कलेक्टर द्वारा दिनांक 11 नवम्बर 2026, दिन बुधवार को भाई दूज (दीपावली) पर्व के अवसर पर सक्ती जिले के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। उक्त स्थानीय अवकाश बैंकों एवं कोषालय व उपकोषालय के लिए लागू नहीं होगा।