छत्तीसगढ़ / सक्ति

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 02 नवंबर को होगा जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम

  जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम में सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े होंगी मुख्य अतिथि

सक्ती,अक्टूबर 2026

छत्तीसगढ़ राज्य गठन के स्थापना दिवस के अवसर पर 02 नवंबर को एक दिवसीय जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट कार्यालय के समीप स्थित मैदान में किया जाएगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े होंगी। इस अवसर पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों व विभागीय प्रदर्शनियों का भी आयोजन किया जाएगा।

          कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह-2026 के सफल आयोजन के लिए कानून एवं शांति व्यवस्था, आमंत्रण पत्र वितरण, मंच एवं पंडाल व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मंच संचालन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए संबंधित अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ समय पर दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि समारोह व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

Leave Your Comment

Click to reload image