छत्तीसगढ़ / मोहला मानपुर चौकी

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी बनाने ब्लॉक स्तरीय निगरानी समिति की समीक्षा बैठक संपन्न

मोहला ।  जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी में आज ब्लॉक स्तरीय ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं निगरानी समिति की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक अनुविभागीय अधिकारी,राजस्व सुश्री शुभांगी गुप्ता ने ली। बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, स्वच्छता व्यवस्था तथा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित संबंधित गतिविधियों की समीक्षा की गई।

बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने, कचरे के उचित संग्रहण एवं पृथक्करण तथा ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छता गतिविधियों के नियमित संचालन पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही, स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने और जिम्मेदारियों का प्रभावी निर्वहन सुनिश्चित करने जैसे विषयों पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा ठोस अपशिष्ट के व्यवस्थित प्रबंधन के लिए समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर फोकस किया गया। उन्होंने स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए कचरे के उचित प्रबंधन और नियमित निगरानी को महत्वपूर्ण बताया गया।

बैठक में जनपद पंचायत अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, सरपंच संघ अध्यक्ष, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image