छत्तीसगढ़ / बेमेतरा

बेमेतरा में सजेगा छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 का भव्य मंच

 बेमेतरा ।  छत्तीसगढ़ शासन द्वारा "छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 - सशक्त नारी, युवा उड़ान" के अंतर्गत जिले में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन बेमेतरा द्वारा 2 नवंबर 2026, सोमवार को बेसिक स्कूल मैदान, बेमेतरा में शाम 6 बजे से राज्योत्सव का आगाज होगा।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध लोकगायिका सुश्री अल्का चंद्राकर अपनी सुरीली आवाज से सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगी। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा, संगीत और विकास पर आधारित विभिन्न प्रस्तुतियां होंगी। कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं  ने जिलेवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस उत्सव को सफल बनाएं।

 

Leave Your Comment

Click to reload image