जनजातीय गौरव दिवस 2026 : नृत्य प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित
धमतरी, 02 नवंबर 2026
जनजातीय गौरव दिवस 2026 के उपलक्ष्य में आगामी 15 नवंबर को शहीद वीर नारायण सिंह लोक कला महोत्सव नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है। सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि शहीद वीर नारायण सिंह लोक कला महोत्सव नृत्य प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के इच्छुक 3 दिवस के भीतर अपनी प्रविष्टियां आदिवासी विकास विभाग में उपलब्ध करा सकते हैं।