जनजातीय लोक नृत्य एवं आदिवासी लोक कला महोत्सव का आयोजन 11 नवम्बर को
रायगढ़, नवम्बर 2026
जिला स्तरीय उत्तर छत्तीसगढ़ क्षेत्र जनजातीय लोकनृत्य महोत्सव एवं शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति आदिवासी लोककला महोत्सव 2026 का आयोजन 11 नवम्बर को सुबह 10 बजे से संत पूज्य श्री प्रियदर्शी राम ऑडिटोरियम, नगर पालिक निगम रायगढ़ में होगा। कार्यक्रम में जनजातीय समाज की पारंपरिक कला, संस्कृति और लोकनृत्य की विविध प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। कार्यक्रम में लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, वहीं राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।