छत्तीसगढ़ / सूरजपुर

सूरजपुर जिले में 60 उपार्जन केंद्रों पर होगी व्यवस्था

 06 नवीन उपार्जन केंद्रों से किसानों को मिलेगी सहूलियत, नजदीकी केंद्रों में बेच सकेंगे अपनी उपज

सूरजपुर/11 नवंबर 2026/

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत जिले में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ होने जा रही है। इस वर्ष जिले के कुल 60 धान उपार्जन केंद्रों में किसानों से धान की खरीदी की जाएगी। किसानों की सुविधा और उपज विक्रय के लिए दूरी कम करने के उद्देश्य से जिले में 6 नवीन उपार्जन केंद्र भी निर्धारित किया गया हैं। जिसमें तिवारागुड़ी, रामतीर्थ, बड़सरा, बुंदिया, जजावल एवं दुलदुली शामिल है। नये केन्द्र बन जाने से कुल 2 हजार 8 सौ 13 किसानों की सहुलियत मिलेगी।

नवीन उपार्जन केंद्रों के प्रारंभ होने से आसपास के गांवों के किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए दूरस्थ केंद्रों तक नहीं जाना पड़ेगा। इससे किसानों का समय और परिवहन खर्च बचेगा। साथ ही पहले से संचालित उपार्जन केंद्रों पर भी किसानों का दबाव कम होगा और धान विक्रय की प्रक्रिया अधिक सुगम हो सकेगी।

शासन द्वारा किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए उपार्जन केंद्रों का विस्तार किया गया है। जिले में 15 नवंबर से शुरू होने वाली धान खरीदी को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं, ताकि किसानों को उपज विक्रय के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। नए केंद्रों के जुड़ने से विशेषकर ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के किसानों को धान विक्रय में सुविधा होगी।

Leave Your Comment

Click to reload image