बाँधा (भौराकछार) में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपावली मिलन समारोह एवं समाजहित कार्यक्रम
मुंगेली |
2026-11-12 15:01:06
बाँधा (भौराकछार) में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपावली मिलन समारोह एवं समाजहित कार्यक्रम
केंद्रीय इकाई ने समाजसेवा, रक्तदान, शिक्षा, देशसेवा एवं सामाजिक समर्पण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया
लोरमी - राजपूत युवा संघ बाँधा (भौराकछार) के तत्वावधान में दिनांक 08 नवम्बर 2026 को दुर्गा मंच, श्री राम नगर पारा, बाँधा (भौराकछार) में दीपावली मिलन समारोह एवं समाजहित कार्ययोजना कार्यक्रम हर्षोल्लास, उत्साह एवं सामाजिक एकजुटता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय इकाई के राजपूत युवा अध्यक्ष संजय सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि डी एम ओ सुनील सिंह ने कहा कि दीपावली में हम अज्ञानता रूपी अशिक्षा और नशा को दूर कर घर परिवार राष्ट्र को प्रकाशित करना है।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सामाजिक एकता को मजबूत करना, युवाओं को समाजहित के कार्यों के लिए प्रेरित करना, वरिष्ठजनों का सम्मान करना तथा समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना रहा।
इस अवसर पर ग्रामीण इकाई की नकुल सिंह, रामपाल सिंह, कोमल सिंह, गोकुल सिंह, राजेश्वर सिंह, गोवर्धन सिंह, केहर सिंह, महेश सिंह, दुखी सिंह, धीरेन्द्र सिंह, देवशंकर सिंह, सुदर्शन सिंह, कुंवरमन सिंह, रामाधार सिंह, जगबंधन सिंह, पेशी सिंह, रणजीत सिंह, सुरजीत सिंह, रूपसिंह, जवाहर सिंह, द्वारिका सिंह, शिवगुलाम सिंह, अजीत सिंह एवं शिवकुमार सिंह सहित अनेक वरिष्ठजनों एवं समाजबंधुओं की उपस्थिति रही।
वहीं ग्रामीण इकाई के युवा पदाधिकारियों में सुनीत सिंह, कमलकांत सिंह, रामरतन सिंह, हरिश सिंह, गोविंद सिंह, कमलेश सिंह, हेमंत सिंह एवं जगन्नाथ सिंह सहित अन्य युवा साथियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। अध्यक्ष संजय सिंह ने संगठनात्मक विस्तार एवं युवाओं को एकजुट करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए केंद्रीय इकाई द्वारा कमलकांत सिंह राजपूत पिता रामाधार सिंह राजपूत को ग्राम नंगचुई, बाँधा (भौराकछार), पाली एवं कंचनपुर (सरहैया) का युवा प्रमुख नियुक्त किया गया।
समाज के प्रति निस्वार्थ सेवा, त्याग, समर्पण एवं उत्कृष्ट योगदान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से केंद्रीय इकाई द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले समाज के व्यक्तियों को सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
1. समाज सेवा के क्षेत्र में
- स्वर्गीय लालबहादुर सिंह राजपूत।
2. रक्तदान के क्षेत्र में
- पवन सिंह राजपूत – लगभग 25 से अधिक बार रक्तदान।
- लक्ष्मी सिंह राजपूत – लगभग 12 से 15 बार रक्तदान।
3. शिक्षा के क्षेत्र में
- महेश सिंह राजपूत।
4. देश सेवा के क्षेत्र में
- स्वर्गीय राकेश सिंह राजपूत।
5. सेवानिवृत्त सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में
- अंजोर सिंह – वर्ष 1963 से 1998 तक वन विभाग एवं पर्यावरण के रख-रखाव में सेवाएं।
- शिवगुलाम सिंह – वर्ष 1978 से 2021 तक वन विभाग एवं पर्यावरण के रख-रखाव में सेवाएं।
6. व्यापार-व्यवसाय एवं युवा संघ सहयोग के क्षेत्र में
- गोविंद सिंह राठौर।
7. भक्ति, त्याग एवं सामाजिक समर्पण के क्षेत्र में
- द्वारिका सिंह राजपूत – वर्ष 1992 से निरंतर संकल्पित त्याग, समर्पण एवं सामाजिक निष्ठा।
मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन पत्र प्रदान किया गया
शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कक्षा 8वीं, 10वीं एवं 12वीं में उपलब्धि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहन पत्र प्रदान किए गए।
1. धीरेन्द्र सिंह / सुखनन्दन सिंह – कक्षा 10वीं, वर्ष 2025।
2. कु. स्वाती सिंह / नकुल सिंह – कक्षा 10वीं, वर्ष 2026।
3. कु. सुनीता सिंह / सुखनन्दन सिंह – कक्षा 12वीं, वर्ष 2025।
4. वेदांशु सिंह / गोविंद सिंह – कक्षा 12वीं, वर्ष 2026।
5. कु. राधिका सिंह / रणजीत सिंह – कक्षा 8वीं, वर्ष 2026
समस्त ग्रामवासियों को सप्रेम भेंट में महाराणा प्रताप की तस्वीर एवं मिठाई वितरण किया गया
भौंराकछार क्षेत्र प्रमुख कमलकांत हरीश ने सभी सहयोगियों एवं समाजबंधुओं के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।