छत्तीसगढ़ / कोरबा

धान खरीदी गतिविधियों हेतु जिला स्तरीय जांच कमेटी व उड़नदस्ता टीम का गठन

 कोरबा । कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशन में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 अंतर्गत धान खरीदी अवधि के दौरान धान खरीदी से संबंधित समस्त कार्यों की मॉनिटरिंग एवं पर्यवेक्षण हेतु जिला स्तरीय जांच कमेटी एवं उड़नदस्ता टीम का गठन किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार जांच कमेटी एवं उड़नदस्ता टीम में अपर कलेक्टर देवेन्द्र पटेल, खाद्य अधिकारी घनश्याम सिंह कंवर, उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं मिंज, जिला विपणन अधिकारी ऋतुराज देवांगन, जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निग बजरंग कसेर, नोडल अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर, जिला क्षेत्र कोरबा सुशील कुमार जोशी और मंडी सचिव कृषि उपज मंडी कटघोरा नारायण पटेल शामिल हैं।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image