छत्तीसगढ़ / दुर्ग

20 लीटर महुआ शराब जप्त, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग । कलेक्टर  अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी  क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आज आरोपी लखन लाल आ. माघव, सा. शीतलापारा घोरारी थाना रानीतराई पाटन जिला-दुर्ग के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं आरोपी भागचन्द्र आ. जवाहर लाल सा. शीतलापारा घोरारी, थाना रानीतराई पाटन जिला-दुर्ग के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल मात्रा 20 लीटर शराब जप्त कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 59(क) का उल्लघंन किये जाने पर 02 आरोपियों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया। उक्त प्रकरणों की विवेचना आबकारी उप निरीक्षक  रामानंद दीवान द्वारा की जा रही है। प्रकरण में आबकारी आरक्षक खुलदीप यादव, चंदेश्वर, रवि शंकर एवं वाहन चालक नोहर, धनराज का विशेष योगदान रहा।

Leave Your Comment

Click to reload image