छत्तीसगढ़ / जांजगीर-चाम्पा

सेवा सेतु से महज 5 दिनों में मिले जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र, बेटे की शिक्षा की राह हुई आसान

जांजगीर-चांपा । आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का लाभ सरल, सहज और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शुरू की गई सेवा सेतु पहल लोगों के लिए सुविधाजनक साबित हो रही है। इसके माध्यम से नागरिकों को विभिन्न शासकीय प्रमाण पत्र एवं जरूरी दस्तावेज निर्धारित समय में उपलब्ध हो रहे हैं।

सेवा सेतु पहल का लाभ ग्राम बगडबरी निवासी तेजप्रताप को भी मिला। उन्हें अपने पुत्र की शिक्षा एवं अन्य आवश्यकताओं के लिए जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र की जरूरत थी। इन दस्तावेजों के लिए उन्होंने तहसील कार्यालय बलौदा स्थित सेवा सेतु केंद्र में आवेदन प्रस्तुत किया। केंद्र के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के महज 5 दिनों के भीतर उन्हें अपने पुत्र के तीनों प्रमाण पत्र प्राप्त हो गए। इससे उनके परिवार को राहत मिली और पुत्र की शिक्षा व अन्य आवश्यकताओं के लिए जरूरी दस्तावेज उपलब्ध हो सके। तेजप्रताप ने सेवा सेतु केंद्र की व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि इतनी जल्दी सभी प्रमाण पत्र मिल जाएंगे, लेकिन महज 5 दिनों में बिना किसी परेशानी के जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र प्राप्त हो गए। उन्होंने इस सुविधाजनक व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।   

Leave Your Comment

Click to reload image