छत्तीसगढ़ / दुर्ग

धरती को हरा भरा करने के लिए निगम ने लगाये पौधे

 भिलाई । 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम भिलाई के विभिन्न क्षेत्रो में वृक्षारोपण किया गया। नगर निगम भिलाई के विभिन्न जगहो पर वृक्ष लगाने गढढे किये गये है। जैसे मानसून की पहली बारिश शुरू होगी सघन वृक्षारोपण शुरू हो जायेगा। जिसमें प्रियदर्शिनी परिसर जोन-1, जोन-2 ट्रेचिंग ग्राउण्ड, ढ़ौर तालाब इत्यादि जगहो पर वृक्षारोपण किया गया। जिसमे प्रमुख रूप से नगर निगम भिलाई के महापौर नीरज पाल, एम.आई.सी. सदस्य संदीप निरंकारी, केशव चैबे, नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा, पार्षदगण, निगम के कार्यपालन अभियंता आर.एस.राजपूत, उद्यान अधिकारी तिलेश्वर कुमार साहू एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। महापौर नीरज पाल ने सब से अपील की है कि पेड़ पौधे लगाकर हम बढ़ती गर्मी पर्यावरण के असंतुलन को दुर कर सकते है। नगर निगम भिलाई क्षेत्र में हम लोग बड़े पौधे लगा रहे है जो एक वर्ष के अंदर वृक्ष का रूप ले लेगा।

हम सब यह भी प्रयास कर रहे है कि जो भी पेड़ लगे वो पुरी तरह सुरक्षित रहे और नागरिको से भी यही अपील है सब आगे आये और वृक्ष लगाये। नगर निगम भिलाई के नेहरू नगर कुसुम कानन नर्सरी में नि:शुल्क पौधे उपलब्ध है जिसमे करंज, नीम, गुलमोहर, मुनगा, पीपल, बरगद, आम इत्यादि सभी प्रकार के पौधे है। समय पर जाकर आप अपनी इच्छानुसार पौधा ले करके लगा सकते है। वहीं पर उद्यान अधिकारी के नाम पर एक आवेदन देना है उसी में कितना पौधा चाहिए लिख देना है वही पर आपको पौधा मिल जायेगा। आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने सभी से आवहन किया है कि पौधा निगम उपलब्ध करायेगा। आप अपने बुर्जुगो के नाम से, बच्चो के नाम से पौधा लगाये और उसे बचाये। एक यादगार निशानी होगा, पर्यावरण मित्र बालू राम वर्मा ने बताया कि स्कंध पुराण के अनुसार एक वृक्ष लगाना 100 पुत्रो के समान है। बहुत ही नेक और पवित्र कार्य है।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image