छग विजन 2047 संभाग स्तरीय आयोजन हेतु सीईओ जिला पंचायत होंगे नोडल
अम्बिकापुर । अमृतकालः छत्तीसगढ़ विजन @2047 हेतु संभाग स्तरीय संवाद कार्यक्रम 02 अगस्त 2024 को आयोजित किया जाना है। कलेक्टर सरगुजा द्वारा उक्त कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सरगुजा नूतन कंवर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।