छत्तीसगढ़ / दुर्ग

दुर्ग जिले में अब तक 441.7 मिमी औसत वर्षा

दुर्ग । जिले में 01 जून से 05 अगस्त तक 441.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सर्वाधिक वर्षा 744.0 मिमी पाटन तहसील में तथा न्यूनतम 308.1 मिमी धमधा तहसील में दर्ज की गई है। इसके अलावा तहसील दुर्ग में 384.6 मिमी, तहसील बोरी में 326.9 मिमी, तहसील भिलाई 3 में 400.4 मिमी और तहसील अहिवारा में 486.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। 05 अगस्त को तहसील दुर्ग में 0.0 मिमी, तहसील धमधा में 0.0 मिमी, तहसील पाटन में 0.0 मिमी, तहसील बोरी में 12.2, तहसील भिलाई-3 में 0.0 मिमी और तहसील अहिवारा में 0.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image