छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

27 छग बटालियन रायपुर के सीएटीसी-15 में चतुर्थ दिवस योग एवं ध्यान पर एम्स रायपुर के प्राध्यापक द्वारा व्याख्यान।

राधेश्याम सोनवानी , रितेश यादव ---

गरियाबंद। 27 छत्तीसगढ बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल सौरभ कुमार एवं प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल प्रदीप नायर के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में एनसीसी के द्वारा प्रतिवर्ष छात्र सैनिकों को दिया जाने वाला वार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत सीनियर डिविजन व सीनियर विंग एवं जूनियर डिविजन व जूनियर विंग का संयुक्त रूप से आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का प्रारंभ लखौली आरंग में किया गया जिसमें तृतीय और चतुर्थ दिवस पर विभिन्न प्रशिक्षण एवं गतिविधियां आयोजित की गई सुबह पीटी परेड के पश्चात ड्रिल, हथियार प्रशिक्षण, फायरिंग प्रैक्टिस की गई साथ ही छात्र सैनिकों को आउट डोर प्रशिक्षण हेतु उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम ले जाया गया तत्पश्चात कंपनी कमांडरों द्वारा अपनी अपनी कंपनी में छात्र सैनिकों को जल संरक्षण व ऊर्जा संरक्षण,सार्वजनिक भाषण की कला एवं राष्ट्रीय एकता पर प्रभाव डालने वाले कारकों पर व्याख्यान के माध्यम से जानकारी प्रदान किया इसी प्रकार अग्निवीर में भर्ती एवं तैयारी हेतु सेना भर्ती कार्यालय रायपुर से ए आर ओ सूबेदार मेजर रूबेश कुमार ,हवलदार रूपसिंह तथा हवलदार शुभम यादव ने स्लाइड प्रोजेक्टर के माध्यम से विस्तार से जानकारी दिया संध्याकालीन कंपनीवार रस्साकस्सी खेल प्रतियोगिता आयोजित किया गया।

एम्स रायपुर से कम्युनिटी एंड फैमिली मेडिसिन विभाग से डा अंजलि पाल, एसोशिएट प्रोफेसर ने इंटरनेट के उपयोग एवं दुरुपयोग को बताया एवं छात्र सैनिकों को रोल प्ले करवाकर सोशल मीडिया, इंटरनेट के दुरुपयोग एवं समय की बरबादी को रोकने का संदेश दिया साथ ही छात्र सैनिकों को 
ध्यान ,योग के बारे में चर्चा कर जीवन में तनाव एवं मानसिक परेशानी के प्रबंधन एवं विधि को समझाया तथा फिजिकल एक्टिविटी स्पोर्ट के मध्यम से हैप्पी हार्मोंस रिलीज होने से तनाव का दूर होना बताया एवं प्राणायाम के तरीके बताकर तनाव दूर करने की विधि व सुपर ब्रेन योगा सिखाकर इसके फायदे को बताया।समस्त गतिविधियों में प्रमुख रूप से विभिन्न महाविद्यालय एवं विद्यालय से सात एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर जिनमे कैप्टन दुष्यंत ध्रुवा,लेफ्टीनेंट रवि बंजारे, सेकंड आफीसर शेख रमजानी,सेकंड आफिसर सागर शर्मा, थर्ड आफिसर विवेक वर्मा, थर्ड आफिसर पी एल वर्मा ,केयर टेकर पीयूष उपाध्याय, केयर टेकर चेतना नायक के अलावा सूबेदार मेजर सत्यवर्त सिंग,ट्रेनिंग जेसीओ सूबेदार जगदीश सिंग, बीएचएम दिनेश सिंग, एमटी जेसीओ सुबेदार केशव दत्त,सुबेदार नरोत्तम सिंग, सुबेदार बलबीर सिंग आदि उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image