श्रद्धालुओं के लिए खुला मां का दरबार, विधिवत पूजा पंचमी से
जांजगीर चांपा। जांजगीर नैला में इस बार दुर्गा पूजा में थाईलैंड के विश्व प्रसिद्ध अरुण देव मंदिर की प्रतिकृति का पंडाल अग्रसेन भवन नैला के सामने मैदान में तैयार किया गया है। यहां पांच शेरों में सवार मां दुर्गा की 35 फीट ऊंची प्रतिमा तैयार की गई है। इस बार दुर्गा पूजा उत्सव में खास लाइटिंग का इस्तेमाल किया गया है जिसमें दुबई के बुर्ज खलीफा की तरह लाइट और साउंड इफेक्ट के साथ दिखाया जा रहा है। श्रद्धालु नवरात्र की द्वितीया तिथि चार अक्टूबर से मां का दर्शन कर सकेंगे। वहीं विधिवत पूजा पंचमी तिथि से शुरू होगी । शारदीय नवरात्रि की तैयारियां जोरों पर हैं। देवी मंदिरों से लेकर शहरों और गांवों तक मां दुर्गा के भव्य पंडाल सजाए जा रहे हैं।