सार्वजनिक आयोजन समितियों से विधायक रिकेश सेन ने अपील किया ,स्वागत सत्कार में फूल ,बुके माला के स्थान पर मानव कल्याण के सामग्रियों में खर्च कर आयोजक मेरा स्वागत करें
भिलाई नगर,सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति और दशहरा उत्सव समितियों से वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने आज एक अपील की है कि वैशाली नगर, भिलाई नगर और समीपस्थ विधानसभा अंतर्गत विभिन्न आयोजनों में उन्हें बतौर अतिथि आमंत्रित किया जा रहा है, सभी कार्यक्रमों में शामिल होने का उनका पूरा प्रयास भी होता रहा है मगर उन्होंने देखा कि अनेक आयोजन समितियां विधायक के स्वागत अभिनन्दन में फूल, बुके, प्रतीक चिन्ह सहित अनेक ऐसे खर्च कर रही हैं जो कि फिजुल और अनावश्यक खर्च है। श्री सेन ने कहा कि विभिन्न समितियां और सामाजिक संस्थाएं आपसी कान्ट्रीब्यूशन और चंदा कर आयोजन करती हैं, ऐसे में उनके द्वारा स्वागत सत्कार के लिए फूल माला बुके आदि में एक बड़ी राशि का व्यय होता है जो कि एक तरफ व्यवहारिक दृष्टिकोण से सही हो सकता है मगर सच यही है कि ऐसे स्वागत सत्कार में बुके, प्रतीक चिन्ह आदि का खर्च अनावश्यक और समिति के लिए एक तरह से बोझ है क्योंकि इसी राशि से समिति मानव सहायतार्थ और भी काम कर सकती है जो कि सामाजिक रूप से उपयोगी और जरूरी भी है।