नवापारा राजिम- पंडित पदुम पांडेय शास्त्री काली मंदिर नवापारा वाले ने शारदीय नवरात्री मे अष्टमी के हवन पूजन व नवमी मे विसर्जन को लेकर कहाकि ऐसा संयोग बहुत वर्षो के बाद आ रहा है, माता जब जब आती है तो अलग अलग सवार हो कर रही है, जो कि इस बार पालिकी में बैठ के आ रही हैँ.
मां दुर्गा ममतामयी माता है, उनकी सेवा नियम से किया जाए तो, निष्फल नहीं होता है. देवी भागवत के कथा का वर्णन है यदि कभी अष्टमी के साथ नवमी पड़ जाय तो अद्भुत संयोग माना जाता है. इस दिन हवन करने से तत्काल प्रभाव दिखती है, शुक्रवार को हवन करने से भाग्य में उन्नति होती है, उन्होंने कहाकि शुक्रवार 11 को हवन
12 को माता विसर्जन करना श्रेस्यकर होगा. नवमी तिथि शनिवार को 11 बजे तक शाम को दशहरा मनाया जाएगा. उन्होंने इस पर अपने विचार रखा.