छत्तीसगढ़ / सरगुजा

पीएम आवास योजना: आवास मित्र के लिए सूची जारी

दावा आपत्ति की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर

अम्बिकापुर। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत आवास मित्र, समर्पित मानव संसाधन की सेवाएं लिये जाने हेतु जनपद पंचायत निर्धारित क्लस्टर हेतु कुल 171 आवास मित्र, समर्पित मानव संसाधन की आवश्यकता अनुसार निर्धारित नियमों एवं शर्तों के अनुरूप अभ्यावेदन 20 सितम्बर तक रजिस्टर्ड डाक स्पीड पोस्ट से आमंत्रित किये गये थे।

उपरोक्तानुसार प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर पात्र एवं अपात्र का निर्धारण किया गया है। पात्रता अनुसार जनपद पंचायत वार नियमानुसार अंकों का निर्धारण करते हुए कुल प्राप्तांक के आधार पर अंतरिम वरियता सूची तैयार की गई है, साथ ही साथ अपात्र अभ्यर्थियों की सूची तैयार की गई है।  उन्होंने बताया कि सूची पर दावा आपत्ति की स्थिति में अभ्यर्थी 25 अक्टूबर तक सुसंगत अभिलेखों के साथ आवेदन पत्र प्रस्तुत करते हुए दावा-आपत्ति कार्यालय के कार्यालयीन समय में प्रस्तुत कर सकते हैं। प्राप्त दावा आपत्ति के प्रस्तुत किए गए आवेदन पत्र के आधार पर ही मान्य किए जाएंगे।

Leave Your Comment

Click to reload image