छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

पालक–शिक्षक मीटिंग में शाला समय परिवर्तन करने की उठी मांग

-राधेश्याम सोनवानी, रितेश यादव

कन्या हाई स्कूल में द्वितीय पीटीएम बैठक संपन्न ।


गरियाबंद :  गरियाबंद के शासकीय कन्या हाई स्कूल में शनिवार को गौरव गरियाबंद के तहत द्वितीय पालक, विद्यार्थी व शिक्षक बैठक का  आयोजन किया गया। बताया गया कि यह बैठक गत दिनों गौरव गरियाबंद के अंतर्गत त्रैमासिक आंकलन परीक्षाएं आयोजित की गई थी। जिसका परिणाम घोषित किया गया। इस दौरान परीक्षा परिणाम जानने के लिए सभी छात्राएं काफी उत्सुक थी।


बैठक का मुख्य उद्देश्य परीक्षा परिणाम एवं छात्रों की शैक्षणिक प्रगति पर चर्चा करना था। पालकों को प्रगति पत्रक दिखाकर उनसे सुझाव लिए गए। इस दौरान पालकों और शिक्षकों के बीच विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिसमें मुख्य रूप से शाला समय परिवर्तन कर सुबह 10 से शाम 04 बजे तक  संचालित करने पालकों द्वारा निवेदन किया गया साथ ही अतिरिक्त कक्षा एवं प्रायोगिक कक्षाओं की संचालन की मांग की गई।


इस बैठक में संस्था की प्राचार्य अलका दानी, प्रधानपाठिका रंजना परिहार सहित स्टाफ के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में पालकगण उपस्थित थे।

Leave Your Comment

Click to reload image