छत्तीसगढ़ / बेमेतरा

नगरीय निकाय की मतदाता सूची में दावा आपत्ति अब तक

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरपालिका निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम में संशोधन करते हुये दावा आपत्ति प्राप्त करने की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर 2024 में 01 सप्ताह की वृद्धि करते हुये अंतिम तिथि 30.10.2024 दोपहर 3 बजे तक कर दी गई है।

आयोग द्वारा संशोधित कार्यक्रम अनुसार दावा आपत्तियां का निपटारे का अंतिम तारीख तथा प्रपत्र क-1 में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को दावा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 08.11.2024 तक निर्धारित की गई है। प्रपत्र क-1 में दावा का निराकरण करने की अंतिम तिथि 12.11.2024 निर्धारित की गइ है। दावा आपत्तियों के निराकरण आदेश के विरूद्ध अपील करने की अंतिम तारीख निराकरण आदेश पारित होने के 05 दिवस के भीतर होगी। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 27.11.2024 को किया जायेगा।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image