छत्तीसगढ़ / जांजगीर-चाम्पा

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बलौदा (महुदा) में 24 को प्लेसमेंट कैम्प

जांजगीर-चांपा। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बलौदा (महुदा) में 24 अक्टूबर 2024 को सुजूकी मोटर्स-शेपर्स टैलेंट हायर सर्विस (कैम्पस रिक्रूटमेंट पार्टनर) की ओर से 24550 रुपये मासिक की दर से एनसीवीटी एवं एनसीवीटी के विभिन्न व्यवसाय (फिटर, मैकेनिक डीजल, मोटर मैकेनिक, टर्नर, मशीनिस्ट, वेल्डर, विद्युतकार, टूल एण्ड डाई मेकर, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, ट्रैक्टर मैकेनिक, पेटर जनरल, वायरमेन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, शीट मेटल वर्क) के ऐसे पुरुष प्रशिक्षणार्थी जो कि 2017 से 2024 के बीच पास हुये है एवं जिनकी आयु 18-24 वर्ष हो आवेदन कर सकते है। आवेदक 24 अक्टूबर को प्रातः 9 बजे समस्त आवश्यक दस्तावेज (10वीं, 12वीं, आई.टी.आई. आधार/पैन कार्ड की मूल एवं 02 छायाप्रति वर्तमान पासपोर्ट फोटो की 03 प्रति) के साथ संस्था में आयोजित प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित हो सकते हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image