Radha Ashtami 2024: राधा अष्टमी का व्रत कब खोलें? नोट करें पारण की सरल विधि
नई दिल्ली। राधा अष्टमी का त्योहार राधा रानी को समर्पित है। यह पर्व हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस शुभ तिथि पर विधिपूर्वक राधा रानी के संग भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही जीवन में सफलता प्राप्ति के लिए व्रत भी किया जाता है। व्रत के दौरान नियमों का पालन करना बेहद जरूरी होता है। माना जाता है कि नियमों का पालन न करने से साधक को शुभ फल की प्राप्त नहीं होती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि राधा अष्टमी व्रत (Radha ashtami ka vrat kab kholna chahiye) का पारण कब और कैसे करना चाहिए।
राधा अष्टमी शुभ मुहूर्त (Radha Ashtami Shubh Muhurat)
पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 10 सितंबर को रात 11 बजकर 11 मिनट पर शुरू हो गई है। वहीं, इस तिथि का समापन 11 सितंबर को रात 11 बजकर 46 मिनट पर समाप्त होगी। सनातन धर्म में सूर्योदय से तिथि की गणना की जाती है। ऐसे आज यानी 11 सितंबर को राधा अष्टमी ( Radha Ashtami 2024 Date and Time) का पर्व मनाया जा रहा है। आज किशोरी जी की पूजा करने का शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 03 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 32 मिनट तक है। ऐसी मान्यता है कि इस मुहूर्त में उपासना करने से साधक को दोगुना फल प्राप्त होता है।