संस्कृति

लखोली भाजपा शक्ति केन्द्र में सदस्यता अभियान जोरों पर

राजनांदगांव भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान संगठन पर्व तहत लखोली शक्ति केन्द्र के सातों बुथ में व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। माननीय पूर्व मुख्यमंत्री विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी  के रेफरल कोड से वार्ड वासियों को सदस्यता दिलाई गई ।कार्यकर्ताओं ने घर घर संपर्क कर भाजपा की विचारधारा से अवगत करवाकर लोगों को विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने हेतु भाजपा का प्राथमिक सदस्य बनाकर उनके योगदान को सुनिश्चित किया गया। अभियान में दक्षिण मंडल उपाध्यक्ष अशोकादित्य श्रीवास्तव, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष मिथलेश्वरी वैष्णव,अभियान के प्रभारी संतोष निर्मलकर , मंत्री प्रकाश मारकंडे, पुर्व पार्षद देवबती साहू,बुथ अध्यक्षों डिलेश्वर साहू, संतोष गुप्ता, संतोष साहू, बाबा, शिवेंद्र वैष्णव, चंद्रिका साहू, शत्रुहन साहू ,तामेश्वर साहू, विनोद कुमार कश्यप एवं उत्तरा निषाद सहित भाजपा कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही । 

Leave Your Comment

Click to reload image